मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूरे पंजाब में होंगे कार्यक्रम आयोजित: अश्वनी शर्मा

0
58
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा।

जालंधर (अकाशमीत): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्र की प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूरे पंजाब में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। शर्मा ने इसके लिए विस्तृत पंजाब में 10 जून से 20 जून तक अभियान चलाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि इस संपर्क अभियान की योजना के तहत प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारीयों, जिला प्रभारियों तथा जिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बैठकें कर उनकी जिम्मेवारियां लगा दी गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY