विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

0
57
विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपनी बाग में पौधारोपण किए जाने का दृश्य।

अमृतसर, 5 जून (पवित्रजोत): विश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू और लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक डा. राज कुमार वेरका, विधायक सुनील दत्ती, विधायक इन्द्रबीर सिंह बुलारिया, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, मुख्यमंत्री पंजाब के ओ.एस.डी. संदीप सिंह बावा और निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने कंपनी बाग में पौधारोपण किया। मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू ने चौगिरदे की सांभ-संभाल के लिए लोगों को संदेश देते कहा कि प्रकृति की संभाल करनी मनुष्य का आज का सबसे बड़ा कर्तव्य है और आने वाली पीढ़ी को साफ-स्वच्छ पर्यावरण देना हमारा फर्ज बनता है। मेयर ने विशेष तौर पर सांसद औजला द्वारा शहर को एक्सप्रैस वे के प्रोजैक्ट में शामिल करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए अमृतसर शहरवासियों की तरफ से धन्यावाद किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY