नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन नेता फिर हुए सरगरम

0
50

मांगे पूरी ना होने पर हड़ताल के लिए 72 घंटे का नोटिस देने की चेतावनी
वाल्मीकि समाज और निगम कर्मचारियों के साथ हूं : डाक्टर वेरका
अमृतसर 20 अप्रैल (राजिंदर धानिक) : नगर निगम के कर्मचारियों की लटकती मांगों को पूरा करने के लिए यूनियन नेताओं का शिष्टमंडल हल्का पश्चिमी के विधायक डॉ राजकुमार वेरका को मिला। कुछ दिन पहले ऑटो वर्कशॉप व निगम यूनियनों द्वारा जोर-शोर के साथ की जा रही हड़ताल रोष प्रदर्शनों को विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया द्वारा समाप्त करने के बाद अब फिर दोबारा निगम यूनियनों के नेता सरगम हो गए हैं। मेयर और कमिश्नर पेट खिलाफ फिर मोर्चा लगाने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
डॉक्टर राजकुमार ने कर्मचारियों की मांगों को हाईकमान तक पहुंचा कर पूरा करवाने में सहयोग देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हम वाल्मिकी समाज और कर्मचारियों के साथ है इनके साथ किसी प्रकार की धक्के शाही नहीं होने दी जाएगी। शहर के विधायकों, मेयर और कमिश्नर बैठक करके कर्मचारियों की मांगे पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यूनियनों द्वारा यह मांग पत्र मुख्यमंत्री पंजाब लोकल बॉडी मंत्री प्रिंसिपल सचिव पंजाब चंडीगढ़ वह शहर के समूह मंत्री और विधायकों सहित और कमिश्नर को भी दिए जा रहे हैं।
यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज करके करोड़ों की लागत के साथ निगम के गले को नुकसान पहुंचाकर कंपनी और निजी जेबों को हरा किया जा रहा है। शहर वासियों से 30 रुपए से लेकर 250 रुपए तक वसूल किए जा रहे है।
कर्मचारियों की मांगों में सॉलि़ड वेस्ट कंपनी वालों को दी 20 ट्रैक्टर ट्रालीओं के दुरुपयोग को बंद करने , सफाई सेवक पक्के करने, लोकहित के लिए 46 कर्मचारियों को डीसी रेट पर भर्ती करने, कर्मचारियों को पीएफ की कॉपियां देने, सस्पेंड किए 16 कर्मचारियों को सुंदर जी की नजर से देखेंगे दोबारा तैनाती करने आदि मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर राजकुमार राजू हरजिंदर सिंह वालिया सुरेंद्र टोला राजकल्याण सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY