प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा समर्पण के रूप में मनाएगी भाजपा: अश्वनी शर्मा

0
33

 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर अश्वनी शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में बाँटे लड्डू, उनकी दीर्घायु हेतु की प्रार्थना

चंडीगढ़: 18 सितंबर (राजिंदर धानिक ) :  जहाँ सारा देश अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्म दिवस पर अपने-अपने ढंग से खुशियाँ मना रहा है वहीँ राष्ट्र को विकास के पर्थ पर आगे बढ़ाने वाले प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी की दीर्घायु व कुशल स्वास्थ्य की कामना भी कर रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री के जन्म-दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमन्त्री के चित्र का मुँह मीठा करवाया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं में लड्डू बाँट कर उनकी दीर्घायु हेतु प्रभु से प्रार्थना की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, जीवन गर्ग आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के रूप में देश को ऐसे नेतृत्व मिला है, जिससे लोक कल्याणकारी नीतियों से सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्म-दिवस को भाजपा द्वारा सेवा समर्पण के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा और इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता समाज कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन कर उभर रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्त्ता ईश्वर से उनके कुशल स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि 2014 से पहले राजनीतिक दलों की घोषणाओं को जनता कागजों का पुलिंदा मात्र समझती थी, क्यूंकि यह घोषणाएं कभी पूरी नहीं होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अपनी घोषणाओं को पूरा करके दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने में तत्परता दिखाते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, गरीब कल्याण अन्न योजना, जन-धन योजना, स्वास्थ्य संबंधी योजना जिसमें 5 लाख का मुफ्त ईलाज, कोरोना से निपटने के लिए सटीक निर्णय लेते हुए देश की समस्त जनसंख्या को मुफ्त कोविड टीकाकरण जैसे महाअभियान का खुद नेतृत्व करना जिस में अभी तक करीब 80 करोड़ लोगों का टीकाकरण, गरीब, किसानों, दलितों, पीड़ितों, शोषित वर्ग, युवाओं व महिलाओं के लिए विभिन्न योजनायें शुरू की, जिसका जनता लाभ ले रही है। उन्होंने कहाकि आज देश को ऐसे ही प्रधानमंत्री की जरूरत है, जो देश हित्त में सटीक निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने कहाकि सारा देश आज उनकी दीर्घायु की प्रार्थना कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY