सिद्धू जी अब जाने का समय, जनता की समस्या सुनने का व हल करने का समय गवा चुके हो : चुघ

0
163

-53 महीने की सरकार को जनता की नहीं आयी याद , राजवाड़ा शाही में व्यस्त कांग्रेस सरकार

– चुघ बोले: लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का मन बनाया ,
सिद्धू पर भी नहीं लोगों को भरोसा

चंडीगढ़/अमृतसर 20 अगस्त (पवित्र जोत) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए चंडीगढ़ में मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस भवन में बैठने के निर्देश देने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि
सिद्धू जी अब जाने का समय, जनता की समस्या सुनने का व हल करने का समय कांग्रेस गवा चुकी है
53 महीने की सरकार को जनता की याद नहीं आयी , राजवाड़ा शाही व तानाशाही में व्यस्त रही है कांग्रेस सरकार।

श्री चुग ने कहा है कि सिद्धू जी अब पछताए क्या होत है। जब चिड़िया चुग गई खेत। प्रदेश में साढ़े चार साल कांग्रेस सरकार ने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया तो अब चार महीने में क्या कर लेगे।

चुघ ने कहा कि कैप्टन सरकार के अब जाने का समय आ गया है। लोग इस सरकार को चलता करने का मन बनाए हुए है।

पंजाब ऑफिसरों ने सरकार के आदेश को अनसुना करना शुरू कर दिया है। यही नहीं सिद्धू और सीएम के बीच है कलेश व शीत युद्ध चल रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए दोनों में तलवार खींच गई है। मंत्री विधायक अपनी डफ़ली बजा रहे है। इन हालातो के मद्देनजर लोग कांग्रेस और सिद्धू के छलावे में आने वाले नहीं है
कहा कि सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर ने बड़े बड़े वादे किए , क्या बना कुछ नही ।

चुघ ने कहा कि कैप्टन ने गुटका साहिब को हाथो में लेकर कसमें खाई थी कि वे सत्ता में आए तो नशा खत्म कर देगे। लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। युवा पीढ़ी नशे में बर्बाद हो रही है। किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया । किसानों का 90 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं हुआ जोकि किसानों के साथ बड़ा धोखा है।

युवाओं को 60 लाख नौकरी देने का बड़ा वादा किया। युवाओं की नौकरी नहीं मिली।आलम यह है कि नौकरी मांग रहे बेरोजगार टीचरों
को सरकार लाठिया मार रही है। इंडस्ट्री को सस्ती बिजली देने का वादा किया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। बहबल कांड हो या बरगाड़ी कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने का वादा हो , सरकार ने संगत की भावनाओ का ख्याल नहीं रखा।

श्री चुग ने कहा कि आज पंजाब के विकास का ढांचा चरमरा गया है। विकास थम गया है। कांग्रेस की इस निकम्मी सरकार को लोगों ने देख लिया है। अब लोग इसे मुंह नहीं लगाएंगे।
कहा कि चुनाव करीब आते देख अब सिद्धू भी 2022 में सस्ती बिजली देने के दावे कर रहे है। सवाल किया की सिद्धू जी पंजाब में अभी किसकी सरकार है। अभी सस्ती बिजली क्यों नहीं दे सकते।

श्री चुग ने लोगो से अपील की सिद्धू हो या कैप्टन ये पंजाब का भला नहीं कर सकते। इस लिए 2022 के चुनावो में कांग्रेस को सत्ता से चलता करे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY