2022 में पंजाब के 380 मण्डलों में भाजपा विजयी परचय फहराएगी – तरूण चुघ

0
33

 

117 विधानसभा हल्को में भाजपा की जीत के लिए 380 मण्डल में तैयारी जोरो पर –

अमृतसर 4 दिसंबर (पवित्र जोत):  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने बयान जारी कर कहा की पंजाब के राजनीतिक पुलों से काफी पानी बह चुका है। 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के 6 साल केे शाषणकाल की उपलब्धियों एवं पार्टी के संगठन की मजबुती के आधार पर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों में 117 हल्को में  उतरेगी।

चुघ ने कहा की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सराकर की निरंकुश कार्यप्रणाली से जनता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी त्रस्त है। कैप्टन को मालूम नहीं कि लोकतन्त्र में रजवाड़ाशाही का कोई स्थान नहीं होता। उन्होनें कहा कि पंजाब में आप पार्टी अपने अस्तित्व के लिए हाथ पैर मार रही है तथा भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाने की दौड़ में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

चुग ने कहा कि 90 हजार करोड़ का बैंकों, सहकारी संस्थानों व आढ़तियों का किसानों पर कर्जा, घर घर नौकरी , शराब, रेत बजरी माफिया, भ्रष्टाचार, दलित परिवार के छात्रों की करोड़ों रुपये की सब्सिडी आदि विभिन्न चुनावी वायदों व घोटालों के कारण कांग्रेस की लोकप्रियता गली बाजारों में नीलाम हो रही है।

चुघ ने कहा की पंजाब की सभी 117 सीटों पर पुरेदम खम के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतरने के लिये अभी से तैयार है एवं 2022 में भाजपा का नेता ही मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY