गौरव महाजन पंजाब भाजपा के मीडिया सह प्रमुख के पद पर नियुक्त

0
98

अमृतसर 20 नवंबर (पवित्र जोत) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश  मीडिया सह प्रमुख के पद पर भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंधित भाजपा नेता गौरव महाजन की नियुक्ति का शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक ।श्री संगठनों ने प्रदेश भाजपा हाइकमान व विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नवनियुकत प्रदेशमीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन ने कहा कि वह इस नए दायित्व को पूरी मेहनत व लगन से निभाते हुए पार्टी की नीतियों को शिखर तक पहुँचाने की जी तोड़ प्रयास करेगे।उनहोने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है।गौरव महाजन ने बताया कि सन 1994 से शुरू हुए राजनैतिक सफ़र में वार्ड महासचिव, प्रधानं, मंडल महासचिव ,ज़िला मीडिया परमुख युवा मोर्चा, ज़िला भाजपा मीडिया प्रमुख,ज़िला प्रेस सचिव के पद पर पार्टी का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनैतिक पार्टी है जिसमें योग्यता ,लगन,मेहनत व पार्टी के प्रति समर्पण की क़दर की जाती है।श्री महाजन ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद की बजाय कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जाती है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY