पंजाब की जनता भाजपा को अपने भविष्य के रूप में देख रही है : तरुण चुघ  

0
59

 

 

तरुण चुघ ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय की सीढ़ियों पर माथा टेक किया नमन 

 

प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रीयों ने तरुण चुघ का भाजपा मुख्यालय पहुँचने पर किया स्वागत 

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 12 अक्टूबर (  पवित्र जोत ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ द्वारा अपना पदभार सम्भालने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ पहुंचे, जहाँ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पुष्प-गुच्छ व दोशाला भेंट कर उनका स्वागत किया गया I प्रदेश मुख्यालय पहुँचने पर सबसे पहले तरुण चुघ ने मुख्यालय की सीढ़ियों पर माथा टेक कर नमन किया I  इस अवसर पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व मलविंदर सिंह कंग आदि उपस्थित थे I

तरुण चुघ ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा अपनी नई टीम में शामिल करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहाकि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे I उन्होंने कहाकि भाजपा देश का एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता संगठन में किसी भी पद तक पहुँच सकता है, फिर वो चाहे देश के प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी हों या मेरा जैसा कोई कार्यकर्ता I उन्होंने कहाकि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल में होने से खुद को सौभाग्यशाली समझते है, पुरे देश में भाजपा सरकार की जनहितेषी नीतियों का जनता लाभ उठा रही है और देश के विकास में सरकार की सहयोगी बन रही है इसी के चलते जनता ने प्रचंड बहुमत से दोबारा भाजपा को देश की बागडोर सौंपी है I प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी कुशल नेतत्व के साथ सबका साथ सबका विकास से कार्य करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर आज देश को विश्व-शक्ति व विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत्त हैं और देश की जनता भी उनका पूर्ण रूप से साथ दे रही है Iआज पंजाब की जनता भाजपा को अपने भविष्य के रूप में देख रही है। चुघ ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने तथा विपक्ष द्वारा फैलाये गए भ्रामक प्रचार को खत्म करने का आह्वान किया I

अश्वनी शर्मा ने तरुण चुघ को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाने पर प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया I उन्होंने कहाकि वह बाल्यकाल से ही संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं I प्रदेश भाजयुमों के अधक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा I जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेवारी का बहुत ही कुशलतापूर्वक निर्वाह किया I उनके संगठन के प्रति लगाव व कठिन परिश्रम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव की महतवपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया I तरुण चुग के केंद्र भाजपा में महामंत्री पद पर आने से पंजाब का मान बड़ा है और प्रदेश भाजपा को इसका फायदा होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY