आठ केंद्रीय मंत्री कृषि संबंधी अध्यादेशों पर पंजाब के किसानों व आढ़तीयों से करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता

0
54

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 12 अक्टूबर (  राजिंदर धानिक ), केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी संशोधित कर पारित किये गए अध्यादेशों को लेकर प्रदेश के किसानों व आढ़तीयों से बातचीत करने तथा उनके सवालों का जवाब देने के लिए 13 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2020 तक केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की जाएगी I

प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को नागरिक उड्डयन व आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी सुबह 11:30 बजे अमृतसर व तरनतारन के किसानों से संवाद करेंगे I 14 अक्तूबर को कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सुबह 11:30 बजे संगरूर व बरनाला के किसानों से संवाद करेंगे I 15 अक्तूबर को कपड़ा, महिला और बाल विकास मंत्री भारत सरकार श्रीमती स्मृति ईरानी सुबह 11:30 बजे बठिंडा व फरीदकोट के आढ़तीयों से संवाद करेंगी I 16 अक्तूबर को वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर सुबह 11:30 बजे लुधियाना व मोगा के कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे I 17 अक्तूबर को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बलिया सुबह 11:30 बजे पटियाला व फतेहगढ़ साहिब के किसानों से संवाद करेंगे I 18 अक्तूबर को वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार, सोम प्रकाश सुबह 11:30 बजे गुरदासपुर व पठानकोट के प्रमुख किसानों से संवाद करेंगे I 19 अक्तूबर को जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेंदर सिंह शेखावत सुबह 11:30 बजे अबोहर व फिरोजपुर के किसानों से संवाद करेंगे I 20 अक्तूबर को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के राज्यमंत्री आईएस भारत सरकार जितेंदर सिंह सुबह 11:30 बजे मोहाली व रोपड़ के किसानों से संवाद करेंगे I सुभाष शर्मा ने कहाकि इन सभी वीडियो कांफ्रेंसिज में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा संशोधित कृषि संबंधी कानूनों पर प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY