तरूण चुघ के भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी में नया जोश पैदा हुआ है

0
42

अमृतसर 8 अक्टूबर (राजिंदर धानिक) – – तरूण चुघ के राष्ट्रीय महसचिव बनने से पंजाब में बैठे हर भाजपा वर्कर में जहां खुशी की लहर है और जोश का कोई ठिकाना नही है। भाजपा नेता हेमन्त पिंकी , राजेश मेहता , दीपक मखीजा , कैलाश किंग ने कहा की एक साधारण पार्टी वर्कर से इतने अहम पद पर पहुंचना जहां बहुत बड़ी बात है , वहीं पूरी मेहनत का बुहत लंबा सफर भी है।
उपरोक्त कथन भाजपा नेताओं ने तरूण चुघ को सम्मानित करते एवं बधाई देते हुये व्यक्त किए। भाजपा नेताओं ने कहा की हाईकमान द्वारा तरूण चुघ के भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी में नया जोश पैदा हुआ है। पंजाब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में जोश की लहर उमड़ पड़ी है और गर्व महसूस हो रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY