27 जून की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली को केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय नेतृत्व करेंगे सम्बोधित: अश्वनी शर्मा

0
18
बैठक के दौरान मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा साथ हैं दिनेश कुमार शर्मा, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व अन्य।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल की उपलब्धियों का करेगा उल्लेख

चंडीगढ़, 25 जून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में 27 जून को होने वाली ‘जन सम्पर्क’ प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली की तैयरियों की समीक्षा की गई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मालविंदर सिंह कंग भी उपस्थित थे।
इस जन-सम्पर्क वर्चुअल रैली सम्बंधी जानकारी देते हुए डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि भाजपा के 33 जिलों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा अध्यक्षों द्वारा वर्चुअल रैलियां सफ़ल तौर पर आयोजित की जा चुकी हैं I सुभाष शर्मा ने कहा कि दिल्ली कार्यालय से केन्द्रीय उड्डयन तथा शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंदर तोमर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ इस रैली का विशेष हिस्सा होंगे, इसके अतिरिक्त पंजाब से भाजपा कार्यलय में पंजाब प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश कार्यलय से जुड़ेंगे। 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा ध्यक्ष अश्वनी शर्मा करेंगे। शर्मा ने कहा कि 27 जून को होने वाली प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली की तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई हैं और कार्यकर्ता बेसब्री से अपने शीर्ष नेतृत्व को सुनने के लिए इन्तजार कर रहे हैं।
वर्चुअल रैली सम्बंधी बैठक के दौरान अश्वनी शर्मा ने कहाकि कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने सटीक फैसला लेकर देश की जनता को बहुत बड़े नुक्सान से बचाया है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता के नाम जारी किये गए पत्र तथा उनकी एक वर्ष की उपलब्धियों तथा प्राप्तियों को लेकर पहुँच रहे हैं तथा उन्हें जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार 2.0 के सफलतम कार्यकाल के दौरान लगभग 7 दशकों पुराने देशहित्त में नासूर बने हुए मुद्दों का इतिहासिक निपटारा कर देश की एकता और अखंडता को बढ़ाते हुए विश्व पटल पर भारत की साख को उदयमान किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY