अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात

0
28

 

अमृतसर / चंडीगढ़: 15 नवंबर ( राजिंदर धानिक ) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मुलाकात की तथा पंजाब के राजनीतिक विषयों तथा आगामी विधानसभा चुनावों संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष के साथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव राजेश बाग़ा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल, संतोख सिंह गुमटाला, विक्रमजीत सिंह चीमा आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY