प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही: अश्वनी शर्मा

0
33
"अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस" पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी व अन्य योगा करते हुए।

चंडीगढ़ 21 जून: भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त पंजाब वासियो को शुभकामनाएं दी, और सभी को योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश में कोविड-19 कि वैश्विक महामारी के चलते छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शरीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री दिनेश शर्मा के साथ पर योग अभ्यास कर “अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस” मनाया। इसी कड़ी में 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ताओ को अपने निवास पर रहते हुए ही योग दिवस मानाने का आग्रह किया था। जिसे कि सभी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देसोनुसार लाखो कार्यकर्ताओ ने घर पे ही योग का अभ्यास करके मनाया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि योग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में भारत की बड़ी भूमिका रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2104 में संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के देशों ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। तब से ही योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
जब साल 2015 में 21 जून को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था तो देश दुनिया में कई बड़ी हस्तियों और लोगों ने हिस्सा लिया था। वैसे योग दिवस भारत में हर साल मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कोई खास तैयारी नहीं की गई। शर्मा ने कहा कि योग का विस्तार आज दुनिया के सभी देशों में है तथा भारत पूरे विश्व में योग गुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही है, ऐसे में हमारे जीवन में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि योगा करने से शरीर निरोगी रहता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आइए, योग को अपने प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने जीवन को तंदुरुस्त बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY