प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: जनार्दन शर्मा

0
42
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी जनार्दन शर्मा।

चंडीगढ़ 21 जून: भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी जनार्दन शर्मा ने रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त पंजाब वासियो को शुभकामनाएं दी, और सभी को योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश में कोविड-19 कि वैश्विक महामारी के चलते छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर प्रदेश भर में अपने अपने घरों में रहकर शरीरिक दुरी का पालन करते हुए मनाया गया। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार लाखो कार्यकर्ताओ ने घर पे ही योग का अभ्यास करके मनाया। जनार्दन शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पंजाब में हो रही वरचुअल रैलियो में व्यस्त होना के चलते पंजाब के प्रवास पर है। चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार के साथ योग अभ्यास किया और प्रदेश वासियो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कि शुभकामनायें दी।
जनार्दन शर्मा ने कहा कि योग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में भारत की बड़ी भूमिका रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2104 में संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के देशों ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। तब से ही योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
जब साल 2015 में 21 जून को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था तो देश दुनिया में कई बड़ी हस्तियों और लोगों ने हिस्सा लिया था। वैसे योग दिवस भारत में हर साल मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कोई खास तैयारी नहीं की गई। शर्मा ने कहाकि योग का विस्तार आज दुनिया के सभी देशों में है तथा भारत पूरे विश्व में योग गुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही है, ऐसे में हमारे जीवन में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि योगा करने से शरीर निरोगी रहता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आइए, योग को अपने प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने जीवन को तंदुरुस्त बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY