सुरेश महाजन से परामर्श कर मोना जैसवाल ने अलका शर्मा को फिर सौंपी जिला महिला मोर्चा की कमान

0
65
अलका शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर उन्हें सम्मानित करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता।

अमृतसर, 9 जून (आकाशमीत): प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोना जैसवाल द्वाराभारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन से विचार-विमर्श कर अलका शर्मा को फिर से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा ने दी।
मोना जैसवाल ने इस अवसर पर अलका शर्मा को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलका शर्मा को दोबारा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दिया जाना पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस दूसरी पारी में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए और अधिक परिश्रम से कार्य करेंगी और जल्द ही अपनी टीम गठित कर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचायेंगी।
सुरेश महाजन ने इस अवसर पर अलका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने अलका शर्मा की कार्यशैली व निष्ठा देखते हुए दोबारा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया है। महाजन ने कहा कि अलका शर्मा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पहले से और अधिक परिश्रम से कार्य करेंगी और जल्द ही अपनी टीम गठित कर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचा कर पार्टी को और मजबूत करेंगी।
अलका शर्मा ने इस अवसर पर पार्टी हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जैसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर पहले से भी अधिक परिश्रम से खरा उतरने की कोशिश करेंगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, एकता वोहरा, नीरू कौड़ा, सविता महाजन, आशा राजपूत, जनक जोशी, मोना ग्रोवर, गुरदीप कौर, लूकस मसीह, तरुण अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा भी उपस्थित थेI

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY