मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को मिले सफ़ायी मजदूर फेडरेशन के पदाधिकारी

0
44

ओम प्रकाश सोनी ने मांगों पूरी करने का दिया भरोसा
मांगे पूरी न की तो संघर्ष होगा तेज -विनोद बिट्टा
अमृतसर, 1 दिसंबर (पवित्र जोत)- पंजाब के सफ़ायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सफ़ायी मजदूर फेडरेशन पंजाब के प्रधान विनोद बिट्टा और सुरिंदर टोना के नेतृत्व में पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को मांग पत्र दिया गया। सोनी ने यूनियन अधिकारियों के साथ बातचीत करते जल्दी मांगों पूरी करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की पंजाब के अलग -अलग शहरों को खूबसूरत रखने के लिए काम करते हैं। जिनकी तरफ से किये कामों को भुलाया नहीं जा सकता है।
पंजाब प्रधान विनोद बिट्टा ने कहा की पिछले लंबे समय से पंजाब के सफ़ायी कर्मचारी अपनी, मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। परन्तु सरकार की तरफ से हमेशा टाल -मटोल की नीति के साथ समय पास किया जा रहा है। इस सम्बन्धित पहले भी मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डाक्टर राज कुमार वेरका को भी बार बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं। परन्तु सरकार की तरफ से मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। बिट्टा ने कहा की आने वाली विधान सभा चुनाव के दौरान कर्मचारी किसी भी पार्टी की सरकार बनाने में अहम योगदान अदा कर सकते हैं। जिसको ध्यान में रखते कर्मचारियों ने मांगों जल्दी से जल्दी पूरी की जाएं। अगर मांगे पूरी करने में आनाकानी की जाती है तो पूरे पंजाब में संघर्ष तेज किये जाएँगे। इस मौके पर केवल कुमार, कस्तूरी लाल,हैपी, बलविन्दर बिल्लू समेत कई कर्मचारी भी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY