पंजाब में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार – अश्वनी पप्पू

0
13

अमृतसर,28 नवंबर (राजिंदर धानिक)- विधान सभा हलका उत्तरी की वार्ड के लोगों की मुश्किलों को  हल करने सबंधी पार्षद सन्दीप कुमार रिंका की अध्यक्षता में  बैठक की गई। जिसमें आल इंडिया कांग्रेस समिति के मैंबर अश्वनी पप्पू, पूर्व ऐम.ऐल.ए जुगल किशोर शर्मा, राणा पवन कुमार विशेष तौर पर उपस्थित थे। उक्त मेहमानों ने बैठक को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब के लोग दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने के लिए उतावले हैं। लोग अकाली दल,आप और भाजपा की दोगली नीतियो से भलीभांत जानकार हो चुके हैं। अमृतसर के शहरी और देहाती 9 विधान सभा हलकों सहित हलका उत्तरी में भी कांग्रेस की जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने वर्करों को प्रेरित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लोक हितैशी और विरोधी पार्टियों की जन विरोधी नीतियाँ को लेकर घर घर जाकर प्रचार करने में अपनी अहम भूमिका अदा की जाये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY