कांग्रेस तथा विपक्षियों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल : जमाल सद्दीकी

0
16

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, पंजाब की एक दिवसीय कार्यकारिणी चंडीगढ़ में हुई संपन्न

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 29 सितंबर ( पवित्र जोत): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पंजाब प्रदेश की एक दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष जॉन मसीह की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस प्रदेश कार्यकारिणी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सद्दीकी के कार्यक्रम में पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष जॉन मसीह के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बागा, मोर्चा प्रदेश प्रभारी डी.पी. चंदन, मोर्चा उपाध्यक्ष पंजाब जाहिद मीरवाईज आदि भी उपस्थित थे।

                राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सद्दीकी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहाँ सभी वर्गों को एक समान सम्मान दिया जाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दलित हितैषी, किसान हितैषी, जन-हितैषी व देश हित्त में लिए दूरंदेशी, सही व सटीक निर्णयों के चलते भारत का हर आदमी तथा वर्ग भाजपा के साथ खुद आगे बड़ कर जुड़ रहा है तथा देश के विकास में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा पिछले लंबे समय से अल्पसंख्यक समाज को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है और मतलब निकलने के बाद फिर हाशिये पर फेंक दिया जाता रहा है। मोर्चा इसकी सच्चाई जनता के सामने लेकर जा रहा है। मोर्चे के पदाधिकारी लोगों के साथ संवाद करने के लिए घर-घर जाएंगें तथा उन्हें जागरूक करेंगें।

                जमाल सद्दीकी ने कहा कि पंजाब में इस वक्त पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस पतन के दौर में है। पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा और इसके बाद कांग्रेस पार्टी के राज्य कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल व उसके बाद सिद्धू की करीबी मानी जाने वाली मंत्री रजिया सुल्तान के इस्तीफे ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस नेताओं को सिर्फ सत्ता और कुर्सी ही चाहिए। प्रदेश की जनता से उन्हें कोई लेने-देना नहीं है।

                जमाल सद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्त्ता आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की तरह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार व नशा मुक्त समाज देने का पंजाब की जनता से किया अपना वादा पूरा करेगी और जन-समर्थन से बहुमत हासिल कर प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी और इसके लिए पंजाब की जनता मन बना चुकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY