नगर निगम की टीम ने नाजायज खोखों को किया ढेरी

0
17

 

अमृतसर,9 सितम्बर (राजिंदर धानिक)- मेयर करमजीत सिंह रिंटू के दिशा निर्देशों और अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की देख रेख में महानगर के अलग -अलग इलाकों में से नाजायज कब्ज़े हटाए गए। लोगों की तरफ से नाजायज तरीको के साथ आरज़ी तौर पर बनाई खोखों पर डिच्च मशीन का पंजा चला कर ढेरी किया गया।
अस्टेट अधिकारी धरमिन्दर सिंह ने बताया कि इलाका दबुर्जी नज़दीक अल्फा सीटी,मकबूलपुरा रोड, रानी का बाग़ के इलावा दूसरे इलाकों में टीम की तरफ से नाजायज कब्ज़े हटाए गए। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारों और फुट्टपाथ पर नाजायज कब्ज़े करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। दुकानदार और अन्य व्यापारिक अदारों वाले लोग अपने कारोबार का समान अपनी, दुकानों की हद अंदर ही रखने ऐसा न करनेबकी सूरत में कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर अरुण सहजपाल सहित निगम और पुलिस के कई कर्मचारी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY