श्री राम मंदिर निर्माण हेतु विक्रम सिंगला द्वारा 3,51,000  तथा डॉ. उप्पल द्वारा 1,00,000 रूपये की समर्पण राशि भेंट

0
35

 

अमृतसर: 29 जनवरी (पवित्र जोत  ) : भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लाखों श्री राम भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना अंशदान दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति, अमृतसर द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह-संघ चालक डॉ. रजनीश अरोड़ा तथा विभाग प्रचारक अक्षय कुमार, पूर्व चेयरमैन संजीव खन्ना तथा विशाल वधावन द्वारा रानी का बाग़ निवासी विक्रम सिंगला तथा उनके परिवार से 3,51,000 रूपये की दान-राशि प्राप्त की गई ।

श्री रजनीश अरोड़ा ने बताया कि भव्य मंदिर निर्माण कार्य में रानी का बाग़ के डॉ. उप्पल (न्यूरो सर्जन) द्वारा 1,00,000 रूपये की समर्पण राशि उनके सहित संजीव खन्ना, विशाल वधावन व हिमांशु शर्मा द्वारा प्राप्त की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY