सुरेश महाजन ने संजीव अटवाल व अजय अरोड़ा को किया सम्मानित

0
47
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन संजीव अटवाल व अजय अरोड़ा को किया सम्मानित करते हुए साथ हैं जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी व अन्य।

अमृतसर, 29 जुलाई (पवित्रजोत): जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के साथ प्रदेश आई.टी. एंड सोशल मीडिया विभाग में नव-नियुक्त सह-संयोजक अजय अरोड़ा तथा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में नव-नियुक्त सह-मीडिया संयोजक संजीव अटवाल को अमृतसर भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया।
सुरेश महाजन ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बड़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी की राष्ट्रहित की नीतियों व विचारधारा को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़ कर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जायेंगे। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, राजेश कंधारी, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, बलदेव धवन, लव बिभोरिया, मन्नू ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY