भाजपा पार्टी को परिवार के रूप में चलाती है लेकिन और लोग परिवार को पार्टी के रूप में चलाते हैं: प्रभात झा

0
32
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनन्दन करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।

संगठन को मजबूत करना और सेवाभाव से जनता की सेवा कर कर ही भाजपा करेगी 2022 का लक्ष्य प्राप्त: अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़, 9 जुलाई: प्रदेश भाजपा की इकाई का विस्तार होने की घोषणा के बाद कोविड-19 के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रथम बार व्यक्तिगत रूप से आमने-सामने भाजपा पदाधिकरियों की एक विशेष बैठक भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा विशेष रूप से पदाधीकारियों से रु-ब-रु होने के लिए पहुंचे। पंजाब पहुंचने पर प्रभात झा को पुष्प गुच्छ देकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उनका अभिनन्दन किया।
इस बैठक में पंजाब में लॉक-डाउन के दौरान भाजपा पदाधिकरियों ने अपने-अपने जिलों में प्रदेश की जनता के लिए किये गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रभात झा ने प्रधानमन्त्री मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी की चुनौती को अवसर के रूप में बदलने पर अश्विनी शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और करता रहेगा। प्रभात झा ने कहा कि हम पार्टी को परिवार के रूप में चलाते हैं, लेकिन और लोग परिवार को पार्टी के रूप में चलाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुई कहा है कि हम जनता के गुलाम हो सकते हैं लेकिन सरकार के नहीं। अश्वनी शर्मा द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुंह पर अपनी फोटो चिपकाने के चक्कर में जनता को राशन पहुँचाने में हुई देरी के चलते, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अश्विनी शर्मा को जुझारू अध्यक्ष की संज्ञा दी है। प्रभात झा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा यहां हर कार्यकर्ता सेवा को अपना सौभाग्य तथा गौरव समझता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना की चुनौतियों को दरकिनार करते हुए फ्रंट-लाइन पर आकर सेवा-कार्य किये। उन्होंने कहा कि “कोरोना तू डाल-डाल, भाजपा पात-पात”। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार 2.0 की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर सभी का धन्यवाद किया।
प्रभात झा ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पास किते गए तीन नए ऑर्डिनेंस पर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के किसानों में उनकी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी) पर भ्रम फैलाने को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार वह अन्य पार्टियों के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप सभी को इस कानून के बारे में अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं को किसानों को एस.एस.पी. के मुद्दे पर मुहीम चला कर जागरूक करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। प्रभात झा ने आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में किये गए सेवा कार्यों को आधार बना कर सत्ता-पलट का भरोसा दिलाया।
अश्वनी शर्मा ने उपस्थित पदाधिकरियों से बात करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के भय को दरकिनार करते हुए प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। शर्मा ने कहा कि मेरे एक आग्रह पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में सेवा कार्य में जुट गए। शर्मा ने बड़े हर्ष से प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए बधाई देते हुए बताया कि लॉक-डाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 6 लाख राशन के पैकेट बांटे, 3.75 लाख परिवारों को सूखा राशन वितरित किया। भाजपा कोर कमेटी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें कर इन सेवा कार्यों पर नजर रखी तथा संगठन के कार्यों को भी कार्यशील रखा। शर्मा ने कहा कि “पंजाब जनसंवाद वर्चुअल रैली” सबसे महतवपूर्ण रैली रही और 30 लाख लोगों ने अब तक इस रैली को देखने तथा सुनने के लिए पहुँच की है।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि पंजाब की कांग्रेस सरकार व आप नेताओं द्वारा मिलकर केंद्र सरकार के किसानों के हित में पास किये गए तीन ऑर्डिनेंनसों तथा किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर जनता में झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है, इसको लेकर 22 जिलों में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कांग्रेस के इस दुष्प्रचार के खिलाफ पत्रकार सम्मेलन किये गए हैं। शर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल स्तर तक कोरोना काल के दौरान 176 वीडियो कौंफ्रेंस के माध्यम से रेलियाँ की गईं हैं। शर्मा ने कोरोना काल के दौरान सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को मुख्य रख कर संगठन मजबूत करने के लिए भी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहाकि यह सेवा कार्य आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, मालविंदर सिंह कंग सहित प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY