कामरेड जसवंत सिंह रेलवे नमित भोग और अंतिम अरदास 4 को

0
49
स्व. कामरेड यशवंत सिंह रेलवे की फाईल फोटो।

कोरोना महामारी के कारण परिवारिक सदस्यों की तरफ से किसी को भी न आने की अपील

अमृतसर, 3 जुलाई (पवित्रजोत): पिछले दिनी एक संक्षिप्त बीमारी के पश्चात इस संसार से अलविदा कर गए पत्रकार और लेखक गुरमीत सिंह संधू के पिता और प्रसिद्ध रेल ट्रेड यूनियन नेता और सेवा मुक्त रेल अधिकारी कामरेड जसवंत सिंह (80) की हुई अकास्मिक मौत पर पीड़ित परिवार के साथ कई राजनैतिक, समाज सेवीं, धार्मिक और खेल संस्थाओं के अधिकारियों और सदस्यों की तरफ से गहरा शोक व्यक्त किया किया गया है, जिनमें आई.जी. एच.एस. संधू, कमांडैंट एम.एस. गिल, एस.एच.ओ. बलजिन्दर सिंह ढिल्लों, प्रधान सविन्दर सिंह संधू कोट खालसा, जरनैल सिंह सखीरा, प्रिं. अमरजीत सिंह गिल, प्रिं. कुसुम मल्होत्रा, प्रिं. सुखबीर कौर रंधावा, प्रिं. निर्मल कौर गिल, प्रिं. गुरचरन सिंह संधू, परमिन्दर सिंह संधू कोट खालसा, प्रिं. गुरबाज़ सिंह छीना, प्रिं. अमरजीत सिंह भिंडर, मैडम हरपवनप्रीत कौर संधू, मैडम मानसी खन्ना, मेजर सिंह सरकारिया कोट खालसा, गुरविन्दर कौर मान, सर्बजीत कौर सैनी, इंचार्ज मनजिन्दर कौर, गुलशन कौर चावला, प्रशिक्षक अवतार सिंह पी.पी., कोच. जी.एस. संधू, प्रशिक्षक बलजिन्दर सिंह मट्टू, रजवंत सिंह संधू कोट खालसा, मनदीप सिंह अटारी, सन्दीप सिंह आदि के नाम शामिल हैं। स्व. कामरेड जसवंत सिंह रेलवे नमित श्री अखंड पाठ साहब जी के भोग 4 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे उनके निवास गली नं. 16, गोबिन्दपुरा, जी.टी. रोड छेहर्टा अमृतसर में डालने उपरांत अंतिम अरदास की जाएगी। उनके बड़े बेटे उपकार सिंह संधू और दूसरे परिवारिक सदस्यों ने कोविड-19 /कोरोना वायरस महामारी के कारण सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी और सुरक्षा साधना को पहल देते किसी को भी न आने का निवेदन करते उन की आत्मिक शान्ति के लिए घरों में ही बैठ कर वाहेगुरू जी का जाप और अरदास करने का निवेदन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY