पंजाब में गैंगस्टरों व माफिया का बोलबाला, सरकार व पुलिस अपराध रोकने में असफल, जनता में भय का माहौल: अश्वनी शर्मा

0
25

 

 

कांग्रेस, आप व अकाली दल को झटका, अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कई दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का कमल

 

चंडीगढ़:/अमृतसर 4 सितंबर ( राजिंदर धानिक  ) : भारतीय जनता पार्टी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी, जन-हितैषी नीतियों के चलते कांग्रेस, आप, अकाली दल सहित सामाजिक तथा धार्मिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया व उनका परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहाकि विपक्ष भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फ़ौज देकर बौखलाया हुआ है। उनके पास भाजपा को रोकने का कोई रास्ता या विकल्प नहीं है। इसलिए वो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर कथित किसान बन कर भाजपा का रास्ता रोकने का भरकस प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस के शासन में जनता को सिर्फ धोखे और माफिया राज मिला है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है, दिनदिहाड़े हत्याएं, गोलीबारी तथा लूटपाट की घटनाएँ हो रही हैं। प्रदेश की जनता खुद को असहाय तथा सुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, खुद मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट मंत्रियों को क्लीनचिट देकर जनता में अविश्वास की भावना जगा रहे हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और अपनी इस लड़ाई में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को बेसहारा छोड़ दिया है। शर्मा ने कहाकि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को सस्ती व 24 घंटे बिजली, बेरोज़गारी खत्म करने के लिए बड़े उद्योगिक घरानों को पंजाब में लाकर नए उद्योग लगवाना, किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आज के युग के साथ चलने के लिए प्रेरित करना आदि प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगें।

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बाज़ीगर बिरादरी पंजाब के चेयरमैन मेवा राम (पटियाला), गुर्ज्जर महासभा पंजाब के अध्यक्ष बलराज सिंह (पटियाला), सोशल वर्कर जसविंदर सिंह (पटियाला), कांग्रेस नेता व सोशल वर्कर पवन कुमार (संगरूर), शिरोमणि अकाली दल के जत्थेबंदी जिला सचिव राहुल कुमार बत्रा (अमृतसर), आम आदमी पार्टी अमृतसर के कैशियर व सेवामुक्त सब-पोस्ट मास्टर शिव नाथ पुरी (अमृतसर), आम आदमी पार्टी के बाबा बकाला, कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करमजीत सिंह (अमृतसर), पूर्व सैनिक व सोशल वर्कर भजन सिंह (अमृतसर), रेलवे युनियन URMU के पोस्ट डेलिगेट मेहन सिंह (अमृतसर) तथा लाभ सिंह (अमृतसर), कांग्रेस के एस.सी.डिपार्टमेंट पंजाब के महासचिव कुलविंदर गोल्डी (तरनतारन), एस.सी.एस.टी. के पूर्व अध्यक्ष व स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा पंजाब के एडवाईजर परमजीत मेहमी (जालंधर), जिला परिषद सदस्य गुरदासपुर व सरपंच ग्राम पंचायत ऐनोकोट कलां व आल इंडिया मज़हबी सिख फेडरेशन के महासचिव व मिरी-पीरी सेवा सोसाईटी श्रीहरगोबिंदपुर के सदस्य गुबचन सिंह (गुरदासपुर), चैयरमैन एल.आई.सी. क्लब बटाला व सरपंच ग्राम पंचायत व सचिव आल इंडिया मज़हबी सिख फेडरेशन व मीरी-पीरी सेवा सोसाईटी श्रीहरगोबिंदपुर के सदस्य मेजर सिंह (गुरदासपुर) अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए संगठन द्वारा उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY