कार्यकर्ताओं के जोश तथा जन-हितैषी नीतियों के चलते भाजपा 2022 में रचेगी इतिहास : शर्मा

0
202

 

 

अश्वनी शर्मा द्वारा 33 जिलों के प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी तथा सह-प्रभारी तथा प्रदेश प्रकोष्ठों के प्रभारी नियुक्त

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 15 अप्रैल ( राजिंदर धानिक   ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की और सुदृढ़ता को लेकर पूरे प्रदेश में प्रभारीयों की नियुक्तियां की गई हैंI इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगीI संगठन की स्थिति जनता में पहले से ही बहुत मजबूत है और इसे और मज्बोती देने की रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा के 33 जिलों में जिला प्रभारियों, प्रदेश मोर्चा प्रभारी तथा सह-प्रभारी तथा प्रदेश प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैI

          जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा अमृतसर देहाती में शिवबीर सिंह राजन, अमृतसर शहरी में जीवन गुप्ता, बरनाला में गुरतेज सिंह ढिल्लों, बटाला में नरिंदर परमार, बठिंडा देहाती में दर्शन सिंह नैनीवाल, बठिंडा शहरी में विनोद कुमार गुप्ता, फरीदकोट में सुखवंत सिंह धनोला, फतेहगढ़ साहिब में रविंदर अरोड़ा, फाजिल्का में दयाल सोढ़ी, फिरोजपुर में आर.पी. मित्तल, गुरदासपुर में नरेश शर्मा, होशियारपुर में विनोद शर्मा, जगराओं में अरुण शर्मा, जालंधर देहाती उत्तरी में उमेश शाकर, जालंधर देहाती दक्षिणी में पुर्शोतम पासी, जालंधर शहरी में सुभाष शर्मा, कपूरथला में मोहन लाल सेठी, खन्ना में राकेश गुप्ता, लुधियाना शहरी में राकेश राठौर, मानसा में विजय सिंगला, मोगा में परवीन बंसल, मोहाली में अरविन्द मित्तल, मुक्तसर में सुखपाल सिंह सरां, मुकेरियां में विपन महाजन, नवांशहर में विवेक मोदगिल, पठानकोट में राजेश बागा, पटियाला देहाती उत्तरी में भूपेश अग्रवाल, पटियाला देहाती दक्षिणी में सुखविंदर कौर नौलखा, पटियाला शहरी में डॉ. सुभाष वर्मा, रोपड़ में अनिल सच्चर, संगरूर-1 में सुनीता गर्ग, संगरूर-2 में गुरमीत सिंह हंडीयाया तथा तरनतारन में रीना जेटली को जिला प्रभारी नियुक्त किया हैI

जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा श्रीमती वरिंदर कौर थान्दी को प्रदेश महिला मोर्चा का प्रभारी तथा अर्चना दत्त को सह-प्रभारी, राजिंदर मोहन सिंह छीना को प्रदेश किसान मोर्चा का प्रभारी तथा गुरविंदर सिंह भाई भगता को सह-प्रभारी, राकेश गिल को प्रदेश एस.सी. मोर्चा का प्रभारी तथा राजिंदर खत्री को सह-प्रभारी, राजेश हनी को प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी, शिवराज चौधरी को प्रदेश बी.सी. मोर्चा का प्रभारी तथा रजनीश धीमान को सह-प्रभारी तथा डी.पी. चन्दन को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी लगाया गया हैI

जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जगत कथूरिया को प्रदेश ट्रेड सैल का प्रभारी, दीवान अमित अरोड़ा को प्रदेश बुद्धिजीवी सैल का प्रभारी, राकेश जैन को प्रदेश आढ़तिया सैल का प्रभारी, राहुल महेश्वरी को प्रदेश एम.एस.एम.ई. सैल का प्रभारी, अनिल रामपाल को प्रदेश लोकल बॉडी सैल का प्रभारी, राकेश ढींगरा को प्रदेश स्वच्छ भारत सैल का प्रभारी, राकेश ज्योति को प्रदेश एन.जी.ओ . सैल का प्रभारी, एस.के. देव को प्रदेश स्पोर्ट्स सैल का प्रभारी, गुरजीत कोहली को प्रदेश कल्चरल सैल का प्रभारी, रवि महिन्द्रू को प्रदेश गौ रक्षा सैल का प्रभारी तथा मेजर सिंह दैतवाल को प्रदेश कोपरेटिव सैल का प्रभारी लगाया गया हैI

अश्वनी शर्मा व जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए संगठन को पूरे प्रदेश में और मजबूती प्रदान कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कठोर परिश्रम से जीत दिलवाएंगेI

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY