कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 के चुनावों में बनाएगी भाजपा सरकार : अश्वनी शर्मा

0
88

 

चुनावों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी

चंडीगढ़/ अमृतसर: 3 अप्रैल (पवित्र जोत   ) :  भारतीय जनता पार्टी, पंजाब द्वारा भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा तथा भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक, प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ के सभागार में अलग-अलग आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। दोनों कार्यकारिणी का शुभारम्भ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।

प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा मोना जैसवाल की अध्यक्षता में किया गया। उधर भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानू प्रताप ने की। दोनों कार्यकारिणी में पिछले साल भर में आयोजित संगठनातमक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई तथा कोविड-19 के दौरान महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के हित्तार्थ किए गए सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।

अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव मैदान में डटने का आह्वान करते हुए कहाकि भाजपा इस दफा पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए हर एक कार्यकर्त्ता का सहयोग आवश्यक है। इसलिए हर कार्यकर्ता अपने इलाके के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी नीतियों से अवगत करवाए तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी सोच के बारे में जानकारी दे कर भाजपा को और मजबूत करे। उन्होंने कहाकि महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा दोनों ही समाज के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि 2022 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, क्यूंकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जन-विरोधी नीतियों तथा घटिया राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव से संबंधित विचार-चर्चा करते हुए उन से सुझाव भी मांगें।

अश्वनी शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में कैप्टन सरकार द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बदतर बनाने तथा पंजाब में दोबारा लॉ एंड ऑर्डर बहाल करवाने व कैप्टन के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही जनता को जागरूक करने के लिए एक बहुत बड़ा व व्यापक अभियान चलाएगी। शर्मा ने कहाकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शासनकाल में पंजाब में हर तरफ गैंगस्टरों और माफिया का बोलबाला है, कानून-व्यवस्था का नाम की कोई चीज है, कोई भी जब चाहे पुलिस के गिरेबान को हाथ डाल देता है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है, सरकारी कर्मचारी तथा बेरोज़गार सड़को पर लाठिया खा रहे हैं, आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर हर समय आंतकित रहता है। जो मुख्यमंत्री अपने विधायक की रक्षा नहीं कर सकता, वो प्रदेश की जनता की रक्षा क्या खाक करेगा? शर्मा ने कहाकि जनता अपनी आज़ादी तथा शान्तमय जीवन के लिए भाजपा को पंजाब के भविष्य के रूप में देख रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY