कुलविन्द्र कौर गुरदासपुर भाजपा से जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त

0
43

गुरदासपुर, 12 जून (आकाशमीत): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर गुरदासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल से विचार-विमर्श कर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोना जैसवाल द्वारा पंजाब भाजपा का संगठनात्मक विस्तार करते हुए गुरदासपुर से कुलविंदर कौर को भाजपा का जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अश्वनी शर्मा तथा मोना जैसवाल ने नव-नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष को उनका कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अध्यक्ष पार्टी के प्रचार-प्रसार करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और पार्टी को नई बुलंदियों तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है और इनकी नियुक्ति से जहाँ जिले में संगठन मजबूती मिलेगी, वहीँ कार्यकर्ताओ में भी नए जोश का संचार होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY