भाजपा द्वारा 17 भाजपा एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित

0
25
प्रदेश भाजपा एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल की तस्वीर।

चंडीगढ़, 11 जून (आकाशमीत): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से विचार-विमर्श कर प्रदेश भाजपा एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार अटवाल द्वारा 17 एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई।
राज कुमार अटवाल ने अमृतसर शहरी से संजीव कुमार, बटाला से जतिंदर कल्याण, बठिंडा शहरी से बूटा सिंह, बठिंडा देहाती से मनोज कुमार, फरीदकोट से अमर सिंह, फतेहगढ़ साहिब से राजीव कुमार, गुरदासपुर से यशपाल कुंडल, खन्ना से कुलदीप सिंह कौल, मनसा से परमजीत सिंह, मोगा से गुलशन सिंह बाबा, मोहाली से चंदर प्रकाश, पठानकोट से जोगिन्दर शील, पठानकोट देहाती (दक्षिणी) से विनोद कुमार, पटियाला शहरी से पवन कुमार, संगरूर-1 से सुरजीत सिंह सिद्धू, संगरूर-2 से जगसीर सिंह को एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राज कुमार अटवाल ने सभी को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते कहा कि पंजाब में अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मजबूत हुई है और कार्यकर्ताओं में नई उर्जा व जोश का संचार हुआ है। अटवाल ने कहा कि सभी ने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व लग्न के साथ कार्य किया है। अटवाल ने कहा कि सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पहले से और अधिक परिश्रम से कार्य करेंगे और जल्द ही अपनी टीमें गठित कर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचा कर पार्टी को और मजबूत करेंगें। उधर सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी हाई-कमान तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY