अश्वनी शर्मा द्वारा सुरिंदर सिंह फिरोजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त

0
47
सुरिंदर सिंह को फिरोजपुर का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का नियुक्ति पत्र।

चंडीगढ़, 11 जून (आकाशमीत): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा का संगठनात्मक विस्तार करते हुए फिरोजपुर से सुरिंदर सिंह (बग्गे के पीपल) को फिरोजपुर भाजपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को उनका कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यों को और अधिक गति देंगे। उन्होंने कहाकि नव-नियुक्त अध्यक्ष पार्टी के प्रचार-प्रसार करके संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी को नई बुलंदियों तक लेकर जायेंगे। शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है। शर्मा ने कहाकि इनकी नियुक्ति से जहाँ जिले में संगठन काफी मजबूत होगा वहीँ कार्यकर्ताओ में भी नए जोश का संचार होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY