अशोक गिल बने सेनेटरी जमादार यूनियन नगर निगम के प्रधान

0
99

 
कर्मचारियों की समस्याओं हेतु जल्द ही शिष्टमंडल मिलेगा मेयर व कमिश्नर को : खोसला
अमृतसर 14 दिसंबर (राजिंदर धानिक) : सफाई मजदूर यूनियन नगर निगम के प्रधान और राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय खोसला के नेतृत्व में अशोक गिल को सेनेटरी जमादार यूनियन नगर निगम का प्रधान बनाया गया । नवनियुक्त प्रधान अशोक गिल ने सर्वप्रथम यूनियन नेताओं व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे निष्ठा ईमानदारी और तन मन से निभाऊंगा और शीघ्र ही सेनेटरी जमादार यूनियन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों को चुना जाएगा। इस अवसर पर यूनियन नेता संजय खोसला ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी लगन के साथ करते हुए अपना सौभाग्य समझना चाहिए कि उन्हें गुरु नगरी अमृतसर की सेवा करने का मौका मिला है और इस पावन शहर की साफ-सफाई हरा-भरा व सौंदर्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि देश विदेश से आने वाले लोग नगर निगम के मेयर कमिश्नर व पार्षदों और अन्य निगम प्रशासन के अधिकारियों के योगदान की प्रशंसनीय सेवाओं की याद लेकर जाएं । खोसला ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं हेतु यूनियन का शिष्टमंडल शीघ्र ही मेयर व कमिश्नर से मिलेगा कार्यक्रम में यूनियन के अन्य नेतागण व सदस्य पवन कुमार भट्टी प्रगट नाथ अश्वनी मट्टू धर्मेंद्र सिंह सुभाष  रिंकू कुमार सर्बजीत सिंह आशू कुमार तरसेम सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY