पंजाब में गुंडातत्वों व गैंगस्टरों का बोलबाला, पुलिस अपराध रोकने में असफल: शर्मा

0
33

 

कांग्रेस सरकार के इशारे पर पंजाब में किसानों के धरनों के चलते पंजाब से कोर्पोरेट सैक्टर अपने धंधे समेट कर दूसरे राज्यों में कर गए पलायन, अब तक 15,000 परिवार हो चुके बेरोजगार: अश्वनी शर्मा

कांग्रेस के झगड़े की स्क्रिप्ट उपर से लिखी गई, अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रही ड्रामा: शर्मा

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व धार्मिक संगठन के नेताओं ने थामा भाजपा का कमल

चंडीगढ़/अमृतसर: 27 अगस्त (पवित्र जोत): भारतीय जनता पार्टी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी, जन-हितैषी नीतियों के चलते कई राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई गई। अश्वनी शर्मा ने इन सभी को सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, अनिल सरीन, अमनजोत कौर रामूवालिया, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहाकि विपक्ष भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फ़ौज देकर बौखलाया हुआ है। उनके पास भाजपा को रोकने का कोई रास्ता या विकल्प नहीं है। इसलिए वो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर कथित किसान बन कर भाजपा का रास्ता रोकने का भरकस प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि आज तक साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी करने वालों को सज़ा नहीं दिलाई गई और उस अम्मले में बनी सिट की रिपोर्ट को भी माननीय हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। उधर बेअदबी मामले में इन्साफ के लिए संगतों का प्रदर्शन लगातार जारी है और वो गिरफ्तारियां दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस के शासन में जनता को सिर्फ धोखे और माफिया राज मिला है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है, दिनदिहाड़े हत्याएं, गोलीबारी तथा लूटपाट की घटनाएँ हो रही हैं। पुलिस इतनी असहाय है कि अपराधियों को पकड़ने जाती है तो अपराधी उन्हें ही बंधक बना कर पीटते हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता खुद को असहाय तथा सुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, खुद मुख्यमंत्री अपने भ्रष्ट मंत्रियों को क्लीनचिट देकर जनता में अविश्वास की भावना जगा रहे हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और अपनी इस लड़ाई में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को बेसहारा छोड़ दिया है।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेस सरकार ने जनता से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। पंजाब में बिजली के दाम सारे देश से ज्यादा है, फिर भी प्रदेश की बिजली के कट झेलने पड़ रहे हैं। इंडस्ट्री महंगी बिजली के चलते पंजाब से पलायन कर रही और पंजाब में बेरोज़गारी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। कांग्रेस सरकार की व्यापर व उद्योग नीतियों के चलते पंजाब में उद्योग बंद हो चुके हैं या बंद हो रहे हैं, जिस से पंजाब के खज़ाने को भी भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा है।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पंजाब में किसानों के धरनों के चलते पंजाब से कोर्पोरेट सैक्टर अपने धंधे समेट कर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। पिछले 9 महीनों से धरने पर बैठे इन कथित किसानों के कारण अब तक करीब 15,000 से ज्यादा परिवार बेरोजगार हो चुके हैं। शर्मा ने कहाकि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को सस्ती व 24 घंटे बिजली, बेरोज़गारी खत्म करने के लिए बड़े उद्योगिक घरानों को पंजाब में लाकर नए उद्योग लगवाना, किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आज के युग के साथ चलने के लिए प्रेरित करना आदि प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगें।
जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है और इसी का उदहारण है कि आज पंजाब के कई राजनीतिक, धार्मिक तथा समाजिक दलों के नेताओं ने भाजपा का कमल थाम लिया है। आज भाजपा में शामिल होने वालों में जय जवान जय किसान पार्टी से बठिंडा सीट से विधायक का चुनाव लड़ने वाले व बजरंग दल हिंदुस्तान के प्रदेश महासचिव की सेवा निभाने वाले व सोशल वर्कर हरदीप कुमार (बठिंडा), बजरंग दल हिंदुस्तान बठिंडा के यूथ विंग के महासचिव जोनू शर्मा (बठिंडा), बजरंग दल हिंदुस्तान बठिंडा के महासचिव नरेश ग्रोवर (बठिंडा), विश्व हिन्दू परिषद बठिंडा के धर्म प्रमुख हरी ओम राजपूत (बठिंडा), बजरंग दल हिंदुस्तान शहरी के प्रधान अशोक शर्मा (बठिंडा), एकता वेलफेयर सोसाईटी के प्रदेश अध्यक्ष माँगा सिंह (अमृतसर), एकता वेलफेयर सोसाईटी के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह (अमृतसर), भगवान वाल्मीकि सरब केंद्र ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह (गुरदासपुर), भगवान वाल्मीकि सरब केंद्र ट्रस्ट के महासचिव खजान सिंह सहोता (संगरूर), भगवान वाल्मीकि सरब केंद्र ट्रस्ट के महासचिव डॉ. बलदेव सिंह (फिरोजपुर), मजदूर किसान लोक लहर फरीदकोट के जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह सिद्धू (मुक्तसर) तथा भगवान वाल्मीकि सरब केंद्र ट्रस्ट के सदस्य दौलत सिंह (बठिंडा) अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए संगठन द्वारा उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY