राज्य में महामारी फैली है, कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं: भाजपा

0
46

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 10 मई (राजिंदर धानिक) : पंजाब भाजपा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी के भीतर उनकी तेजी से कमजोर होती स्थिति के कारण राज्य में बेलगाम होते प्रशासन पर चिंता व्यक्त की। प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने सवाल किया की राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेतायों द्वारा हर दिन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री इतने असहाय क्यों हैं? कांग्रेस आलाकमान ने चुप्पी क्यों साध रखी है?
सुभाष शर्मा ने कहाकि कई कैबिनेट मंत्री भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल चुके हैं और वह चार साल से भी ज्यादा समय से मुख्यमंत्री को दोषी ठहरा रहे हैं ! शर्मा ने कहाकि कांग्रेस पार्टी के नेतायों की ऐसी सभी महत्वपूर्ण टिप्पणियें किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवायी के डर के बिना हो रही हैं, जो इंगित करता है की कांग्रेस आलाकमान उनका समर्थन कर रहा है।
सुभाष शर्मा ने कहाकि ऐसे समय में जब पंजाब को भयानक महामारी ने अपनी चपेट में ले रखा है एक कमजोर मुख्यमंत्री राज्य के लिए बहुत विनाशकारी सिद्ध होगा। शर्मा ने कहा की यह समय की मांग है की अमरिंदर अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ दें और अपने महल में वापस चले जाएं। उन्होंने कहा की असंवेदनशील और असुरक्षित मुख्यमंत्री राज्य को एक गंभीर संकट में डाल देगा, इसलिए भाजपा राज्य के हित में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से तत्काल इस्तीफे की मांग करती है, जहें कोविड -19 महामारी के कारण लोग आतंकित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY