कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव हरविंदर सिंह भाजपा में शामिल

0
37

 

 

हरविंदर व् हरजीत सिंह ने दुष्यंत गौतम व् अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में थामा कमल

 

नए शामिल सदस्यों को मिलेगा पूरा मान-सम्मान : अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़/ अमृतसर: 23 मार्च (राजिंदर धानिक   ):  कांग्रेस पार्टी को उस समय भारी झटका लगा, जब ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव हरविंदर सिंह कांग्रेस छोड़ अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए  उधर रामगड़िया अकाल जत्थेबंदी के संचालक हरजीत सिंह रामगड़िया ने भी अपने साथियों सहित भाजपा का कमल थाम लिया। दोनों को प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सिरोपा देकर स्वागत करते हुए भाजपा में शामिल करवाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता भी मंच पर उपस्थित थे।

जीवन गुप्ता ने इस बारे में मिडिया को जानकारी देते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी का आधार कितना मजबूत है इसका अंदाज़ा इससे ही लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता खुद अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं । हरविंदर सिंह (पटियाला) से कांग्रेस के बहुत ही एक्टिव कार्यकर्ता है, जिनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी की तरफ से उन्हें भाजपा में शामिल किया गया है। हरविंदर सिंह कांग्रेस में (पूर्व प्रधान, पंजाब प्रदेश कांग्रेस (S), प्रेस सचिव कांग्रेस सेवा दल पंजाब, महासचिव, किसान सैल पंजाब, पूर्व सचिव जिला कंग्र्वेस कमेटी शहिरी, महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस (इंटक)) कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहाकि विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते हुए भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। बिन्नी चुनाव में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे और पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को और मजबूत करेंगे।

इस मौके हरविंदर सिंह तथा हरजीत सिंह रामगड़िया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहाकि संगठन द्वारा जताए भरोसे पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहाकि अगर राष्ट्र को संयुक्त रूप से आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन-हितैषी नीतियों तथा देश के हितार्थ दूरगामी सोच व सटीक निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होकर हमने भाजपा का दामन थामा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY