अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव 

0
26

अमृतसर 20 अगस्त (राजिंदर धानिक) – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के शीर्ष भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश में जहरीली शराब कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किये गए आन्दोलन की कड़ी में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के पूर्व मंत्री, भाजपा के चिन्ह पर विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याक्षी व सीनियर लीडरशिप द्वारा सी.बी.आई. जाँच की मांग को लेकर 21 अगस्त 2020 शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ के सैक्टर-17 नजदीक शिवालिक होटल से एक चल कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर घेराव करने जायेंगे I इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने दी I

                जीवन गुप्ता ने बताया कि जहरीली शराब कांड को लेकर सी.बी.आई जाँच करवाने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे हैं I उन्होंने कहाकि प्रदेश भाजपा ने पंजाब की निकम्मी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जो प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू किया है, इसके तहत भाजपा के अलग-अलग मोर्चों द्वारा सफलतापुर्वक प्रदर्शन किए गए हैं I प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा उसी कड़ी में प्रदेश भाजपा की शीर्ष लीडरशिप को साथ लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निवास के बाहर धरना देने का कार्यक्रम रखा गया है I उन्होंने कहाकि जहरीली शराब कांड में इन्साफ, पंजाब के नौजवानों को बचाने के लिए व नशा-मुक्त पंजाब के लिए भाजपा संघर्ष लगातार जारी है I

                जीवन गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए यह रोष-प्रदर्शन किया जायेगा I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY