कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों ने सरकार के ख़िलाफ़ किया पिट स्यापा

0
28

मंत्री ब्रह्म महेंद्रा  का पुतला जलाया, जमकर की नारेबाजी
अमृतसर,22 नवंबर (पवित्र जोत)- नगर निगम के अधीन मोहल्ला सुधार समितियाँ के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने में मंत्री ब्रह्म महेन्दरा का पुतला जलाया और पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई। रोष प्रर्दशन के दौरान सफ़ाई मज़दूर फैडरेशन पंजाब के प्रधान विनोद बिट्टा, दीपक गिल, सुरिन्दर टोना ने कहा कि पिछले कई सालों से मोहल्ला सुधार समितियों के अधीन सैंकड़ों कर्मचारी गन्दगी में रह कर काम कर रहे हैं। सरकार इन कर्मचारियों को पक्का करने में टाल मटोल की नीति अपना रही है जिसको किसी भी हालत में बरदास्त नहीं किया जायेगा। नगर निगम अमृतसर के अधीन काम करते 130 स्ट्रीट लाईट और 195 सिवरेज कर्मचारियों को कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाये। मुख्यमंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने के किये वायदे तुरंत पूरा किया जाये। अगर सरकार अपने किये वायदे को पूरा नहीं करती तो विधान सभा चुनाव के दौरान भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। कर्मचारियों ने माँगों को पूरा न करने की सूरत में पूरे पंजाब में संघर्ष तेज किया जायेगा। इस मौके पर तरसेम सिंह ,केवल कुमार ,भुपिन्दर सिंह कमल किशौर ,रोहित वासुदेव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY