महा नगर में अवैध कब्ज़े करने वालों की आई शामत

0
17

अस्टेट विभाग की टीम ने हटाए दर्जनों नाजायज कब्जे
अमृतसर, 9 अगस्त (अरविन्दर वड़ैच)- मेयर करमजीत सिंह रिंटू और निगम कमिशनर मलविन्दर सिंह जग्गी के आदेशो के बाद अस्टेट अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की देख -रेख में महानगर की सड़को के किनारों और फुट्टपाथ से नाजायज कब्ज़े हटाए गए। अस्टेट विभाग की टीम ने हाल बाज़ार,कटरा जैमल सिंह, टाऊन हाल समेत श्री दरबार साहिब को जाते रास्तों से नाजायज कब्ज़े हटाए और रास्ते को साफ़ करवाए गया। नगर निगम की डिश मशीन की सहायता के साथ खोखे और नाजायज रेहड़ियो को उठा कर निगम वाहन में रखा गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर राज कुमार अरुण सहजपाल,दविन्दर भट्टी,कुलदीप सिंह सहित निगम और पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY