श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि भेंट

0
41

अमृतसर: 31 जनवरी ( पवित्र जोत ) : भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु लाखों श्री राम भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए अपना-अपना अंशदान दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति, अमृतसर द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में सुरिंदर अग्रवाल पिता ऐ.डी.सी. हिमांशु अग्रवाल तथा निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा अपना अंशदान दिया गया। इसी कड़ी में राजेश शर्मा एस.डी.एम. पट्टी तथा द्वारा भी भव्य मंदिर निर्माण कार्य हेतु अपना अंशदान दिया गया। उधर डिप्टी कमिश्नर द्वारा भी भव्य निर्माण हेतु अपना अंशदान दिया गया। इन सभी से लोगों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह-संघ चालक डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. करुणेश गुप्ता, प्रवीन जी, अनिल जोशी तथा अन्य राम भक्तों ने यह दान की राशि प्राप्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY