भाजपा का जनाधार व जन-हितैषी सोच देख लोग पार्टी में हो रहे शामिल : अश्वनी शर्मा

0
148

 

भाजपा कार्यलय दिल्ली में अलग-अलग सोसाईटीयों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

अमृतसर: 20 जनवरी (  पवित्र जोत ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश की अलग-अलग सोसाईटीयों के नेताओं द्वारा दिल्ली भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि यह सभी पार्टी की नीतियों व विचारधारा तथा जनता में पार्टी के बढ़े विश्वास को देख प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह तथा राजेश बाग़ा आदि नेता भी उपस्थित थे।

          जीवन गुप्ता ने बताया कि संत सिपाही सोसाईटी (रजि.) पंजाब के अध्यक्ष दविंदर सिंह, संत सिपाही सोसाईटी (रजि.) पंजाब के सदस्य चरण सिंह, वाल्मीकि दलित समाज के अध्यक्ष तथा सोशल वर्कर सुनील मलिक तथा क्रिस्चियन वेलफेयर सोसाईटी, पंजाब के सदस्य राकेश मसीह तथा उनके साथीयों ने भाजपा का कमल थामा है।

          दुष्यंत गौतम, अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहाकि यह सभी लोग आम जनता के बीच रहने वाले तथा उनकी समस्याओं को समझने वाले हैं। यह सभी अपने-अपने ईलाके की जनता में पार्टी की विचारधारा तथा केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार हेतु पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY