अश्वनी शर्मा द्वारा आगामी निगम चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त

0
15

  अमृतसर: 17 नवंबर (राजिंदर धानिक   ): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब में होने वाले नगर कौंसल चुनावों में चुनाव प्रबन्धन के लिए चुनाव प्रभारियो की नियुक्ति कर दी गई है I इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में होने वाले नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा चुनाव प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है I

          जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा नगर पालिका कमेटी चुनाव के प्रभारियों के पद पर जगराओं में अनिल सच्चर, खन्ना में रविंदर अरोड़ा, गोबिंदगढ़ में हरबंस लाल, फाजिल्का में मोहन लाल गर्ग, गुरदासपुर में बख्शी राम अरोड़ा, फिरोजपुर में सुनील ज्योति, दीना नगर में राजेश हनी, दसूहा में मास्टर मोहन लाल, धारीवाल में शिव दयाल चुघ, राजपुरा में आर.एस. ढिल्लों (गिन्नी), सुजानपुर में दिनेश ठाकुर बब्बू, नंगल में अनिल सरीन तथा मुकेरियां में उमेश दत्त शारदा को नियुक्त किया है I

जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा दो जिला प्रभारीयों का तबादला करते हुए, जिसमें दयाल सिंह सोढ़ी को पटियाला शहरी तथा आर.पी. मित्तल को फिरोजपुर का प्रभारी लगाया गया है I

अश्वनी शर्मा व जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त चुनाव प्रभारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि नव-नियुक्त प्रभारी अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए भाजपा को और मजबूती प्रदान कर निगम चुनाव में भाजपा को कठोर परिश्रम से जीत दिलवाएंगे I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY