अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश मीडिया सैल कन्वीनर नियुक्त

0
30

  

चंडीगढ़/ अमृतसर : 6 अक्टूबर (  राजिंदर धानिक), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता तथा पंजाब मीडिया सैल के संयोजक की नियुक्तियां की गई हैं I प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा तथा दर्शन सिंह नैनोवाल को प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है I इसके साथ ही जैसमीन संधावालिया को पंजाब के मीडिया सैल का संयोजक नियुक्त किया गया है I

          अश्वनी शर्मा व जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए इन्हें इन पदों से नवाजा गया है I उन्होंने कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी दी गई अपने जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाएंगे व पार्टी को और मजबूत करते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जायेंगे I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY