भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव के अकस्मात निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर 

0
177

 अमृतसर 20 सितम्बर ( पवित्र जोत), भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव राज भाटिया ( 70) के अकस्मात निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है । प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, विजय संपला, श्वेत मालिक, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, प्रो. राजिंदर भंडरी, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मलविंदर सिंह कंग, जनार्दन शर्मा, राकेश गोयल, सुनील सिंगला ने इस दुखद समाचार पर दुःखी हृदय से राज भाटिया को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। अश्वनी शर्मा ने कहाकि पार्टी राज भाटिया जी की सेवाओं को कभी भुला नहीं सकती I शर्मा ने कहाकि भाटिया जी ने अपने जीवन के 45 वर्ष पार्टी की सेवा की है और उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को कभी न पूरा होने वाला नुक्सान हुआ है I पार्टी उनकी सेवाओं के सदा आभारी रहेगी I

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY