लुधियाना में बौखलाए कांग्रेसियों द्वारा भाजपा पर किया गया हमला कांग्रेस के भ्रष्टाचारी होने का प्रत्यश प्रमाण : अश्वनी शर्मा

0
37

 पंजाब भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, सांसद दूलो के भतीजे ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़/अमृतसर: 13 सितंबर ( राजिंदर धानिक  ) : भारतीय जनता पार्टी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी, जन-हितैषी नीतियों के चलते कांग्रेस, आप, अकाली दल सहित सामाजिक तथा धार्मिक दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह गरेवाल आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि आज भाजपा की लोकप्रियता तथा केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेसी नेता भाजपा परिवार में शामिल होने वाले अपने नेताओं की फ़ौज देकर बौखलाए हुए हैं और भाजपा को रोकने की असफल कोशिश में भाजपा कार्यालयों तथा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। उनके पास भाजपा को रोकने का कोई रास्ता या विकल्प नहीं है। इसलिए वो पहले किसानों के नाम पर अपने गुंडा कार्यकर्ताओं से हमले करवा रहे थे, लेकिन अब लुधियाना में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटाले में कांग्रेसी नेताओं व ट्रस्ट के अधिकारीयों की मिलिभुगत सामने आने से बौखलाए कांग्रेसियों ने सीधे आमने-सामने की लड़ाई शुरू कर दी है। कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेसी अपनी पोल खुलते देख सीधे सामने आकर लड़ाई लड़ने लगे हैं। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस के शासन में जनता को सिर्फ धोखे और माफिया राज मिला है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है, दिनदिहाड़े हत्याएं, गोलीबारी तथा लूटपाट की घटनाएँ हो रही हैं। प्रदेश की जनता खुद को असहाय तथा सुरक्षित महसूस कर रही है। इस सब से आहात होकर और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-हितैषी नीतियों व देश को विश्व-शक्ति तह विश्व गुरु बनाने के प्रण को देख कर प्रदेश के बड़े-बड़े नेता खुद आगे बढ़ कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आज भाजपा में शामिल हुए ये कांग्रेसी नेता व उनके साथी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी की लड़ाई है और अपनी इस लड़ाई का खामियाज़ा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि जनता शर्मा ने कहाकि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को सस्ती व 24 घंटे बिजली, बेरोज़गारी खत्म करने के लिए बड़े उद्योगिक घरानों को पंजाब में लाकर नए उद्योग लगवाना, किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आज के युग के साथ चलने के लिए प्रेरित करना आदि प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगें।

डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेसी सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे व कांग्रेस के पूर्व ज्वाइंट सचिव पंजाब निर्मल सिंह दूलो (खन्ना), कांग्रेसी कार्यकर्त्ता जय गोपाल वर्मा, कैप्टन रशपाल सिंह, अमरजीत मशाल, बलबीर सिंह, अमोलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, जंग सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गंगा राम आदि खन्ना से अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें। उधर नए शामिल हुए सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए संगठन द्वारा उन पर जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों तथा पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY