सिद्धू की ताजपोशी कांग्रेसी वर्करों पर पड़ी भारी, 5 लोगों की मौत

0
21

चंडीगढ़ ताजपोशी समारोह में जा रहे थे शामिल होने
अमृतसर 23 जुलाई (राजिंदर धानिक) : नवजोत सिंह सिद्ध की ताजपोशी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस का अन्य बस के साथ टकराने से हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनो बस चालकों सहित 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोगा से आज शुक्रवार सुबह करीब 7.35 पर कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी बस के सवार हो चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि मिनी बस लोहारा के निकट अचानक लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आई तो सामने से मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ बस की टक्कर हो गई। प्राइवेट बस सरकारी बस को तेज रफ्तार के साथ ओवरटेक कर रही थी। आसपास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के 30- मिनट के बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY