केंद्र सरकार द्वारा किसान यूनियनों को चर्चा के लिए 13 नवंबर को आमंत्रण

0
57

अमृतसर 10 नवंबर (अरविंदर वड़ैच) :  केंद्र सरकार द्वारा कृषि विषय संबंधी पंजाब में चल रहे आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पंजाब की 29 यूनियनों को 13 नवंबर सुबह 11:00 बजे हॉल नंबर 2, प्रथम तल विज्ञान भवन नई दिल्ली में चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है।  बुलाई गई यूनियनों में क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब, जमूहरी किसान सभा पंजाब, भारतीय किसान सभा दकोंदा, कुल हिंद किसान सभा पंजाब, क्रीति किसान यूनियन, पंजाब किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा पंजाब, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, आजाद किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, जय किसान आंदोलन पंजाब, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, भारतीय किसान यूनियन -एकता उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन – क्रांतिकारी, भारतीय किसान यूनियन-सिधुपुर, भारतीय किसान यूनियन-क्यूदियन, भारतीय किसान यूनियन – राजेवल, भारतीय किसान यूनियन – दाओबा, भारतीय किसान यूनियन- मानसा,  माझा किसान कमेटी , इंडियन फार्मर एसोसिएशन ऑफ इंडिया,  भारतीय किसान मंच , लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसाइटी ,  दाओबा किसान समिति,  दाओबा  किसान संघर्ष कमेटी,  गन्ना संघर्ष कमेटी, आजाद किसान कमेटी दाओबा, भारतीय किसान यूनियन- मान, किसान बचाओ मोर्चा शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY