अश्वनी शर्मा द्वारा जॉन मसीह को माइनौरिटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किया गया नियुक्त

0
36

  

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 9 नवंबर ( पवित्र जोत   ): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा माइनौरिटी मोर्चा (अल्पसंख्यक मोर्चा) को प्रदेश में मजबूती प्रदान करते हुए माइनौरिटी मोर्चा (अल्पसंख्यक मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है । इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा माइनौरिटी मोर्चा (अल्पसंख्यक मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जॉन मसीह को नियुक्त किया गया है । जॉन मसीह लुधियाना से संबंधित हैं ।

अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त मोर्चा अध्यक्ष को शुभ-कामनाएं देते हुए कहाकि नव-नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करते हुए अल्प-संख्यक जनता की आवाज बुलंद  करेंगे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY