अश्वनी शर्मा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों व चुनावी तैयारियों से केन्द्रीय नेतृत्व को करवाया अवगत

0
37

 

 

दिल्ली में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अश्वनी शर्मा ने वर्चुअल रूप से लिया भाग

अमृतसर / चंडीगढ़: 7 नवंबर (  राजिंदर धानिक) :  जनता पार्टी की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकश नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें समस्त देश भर के सभी राज्यों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेशों के अध्यक्ष व संगठन महामंत्रियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पंजाब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस बैठक में नेतृत्व किया तथा उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह गरेवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंदर दामोदर दास मोदी विशेष रूप से उपस्थित हुए। कोरोना के चलते भाजपा द्वारा अपने सभी कार्यक्रमों को वर्चुअल रूप में आयोजित किए जा रहे थे। इस बैठक में जहाँ संगठनातमक चर्चा की गई वहीँ आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी भी विचार-विमर्श किया गया।

                जीवन गुप्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यह भाजपा की राष्ट्रीय टीम की सभी राज्यों के साथ होने वाली एक रूटीन बैठक है और इसमें सभी राज्यों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाग लेते हैं। इस बैठक में पार्टी के आगामी तीन महीनों के होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ जिन-जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उस संबंधी रणनीति पर भी चर्चा की गई तथा सभी राज्य प्रमुखों ने अपने-अपने राज्यों की परिस्थितियों से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया। अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व ने बहुत संजीदगी से सुना। शर्मा ने प्रदेश में चुनाव को लेकर चल रही संगठनातमक तैयारियों से भी पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया। गुप्ता ने कहा कि इस बैठक का मुख्य संदेश ‘सेवा और समर्पण’ था, चाहे वो देश में 100 करोड़ से उपर लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य रहा हो या फिर कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जनता की सेवा हो। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कार्यकर्ताओं द्वारा जनता की की गई सेवा और समर्पण के लिए धन्यवाद किया। इस बैठक का समापन प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY