मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत को हुआ बहुत बढ़ा नुक्सान : अश्वनी शर्मा

0
64

 

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 19 जून ( पवित्र जोत  ):  विश्व एथलेटिक्स में भारत के नाम की धाक ज़माने वाले महान धावक फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर मे मशहूर पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर जहाँ सभी उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं, वहीँ स्वर्गीय मिल्खा सिंह को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपने श्रद्धान्जली अर्पित की।

                अश्वनी शर्मा ने मिल्खा सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मल कौर (भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान तथा साथ ही वह चंडीगढ़ की पूर्व खेल निदेशक) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहाकि मिल्खा सिंह के निधन के साथ भारतीय खेल के एक युग का अंत हो गया है। इस दुखद सूचना से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों को गहरा आघात लगा है। भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार से संवेदना व्यक्त करती है तथा प्रभु से प्रार्थना करती है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को यह सदमा सहने की शक्ति दे।

                अश्वनी शर्मा ने कहाकि उनका जीवन खिलाडियों के लिए प्रेरणादायक रहा है और रहेगा। शर्मा ने कहाकि मिल्खा सिंह पंजाब तथा पंजाबी सभ्याचार की जान थे। शर्मा ने पंजाब सरकार से मांग की कि उनके नाम पर स्टेडियम तथा एकेडमी बनाई जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY