कांग्रेस कर रही लोकतंत्र की हत्या, पुलिस कार रही कांग्रेस की बी टीम का काम: सुभाष शर्मा

0
40
कांग्रेस ने निकाय चुनाव में धांधली कर रद्द करवाए भाजपा के 600 से ज्यादा प्रत्याक्षी के कागज़
अमृतसर/चंडीगढ़ : 7 फरवरी (पवित्र जोत   ) प्रदेश की कांग्रेस सरकार 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव में अपनी हार होती देख विपक्ष के प्रत्याशियों के कागज कटवाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। ये कहना है प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता में अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए नीच राजनीति कर रही है।
       सुभाष शर्मा ने कहा कि कंग्रेस द्वारा अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन करते हुए अजनाला, मोहाली, जीरकपुर, मंडी गोबिंदगढ़ सहित पंजाब के कई जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र बिना किसी कारण बताए रद्द कर दिए गए हैं। कारण पूछने पर प्रत्याक्षीयों को कोई भी सही कारण नही बताया जा रहा। इससे साफ जाहिर है की जिला प्रशासन भी कांग्रेस की दादागिरी के आगे बेबस है और लाचार है। कांग्रेसी सरेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में 600 से अधिक भाजपा प्रत्याशीवो के नामांकन पत्र जबरन रद्द करवाए हैं। जनता सब देख रही और इसका हिसाब जनता खुद कांग्रेस को अपने वोट के रूप में देगी।
              सुभाष शर्मा नेे कहाकि कांग्रेस किसानों की आढ़ लेकर प्रदेश को 1984 के भयानक काले दौर में धकेलने पर तुली हुई हैI प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन में त्राहि-त्राहि कर रही हैI कैप्टन तथा उनके कांग्रेसी नेता लोकतंत्र की हत्या कर कानून की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन कर तमाशा देखती रहती हैI भाजपा अध्यक्ष, भाजपा नेताओं, भाजपा कार्यालयों में जबरन घुस कर गंडागर्दी का नंगा नाच, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों के समक्ष कांग्रेसी समर्थित तत्वों द्वारा किसानों के नाम पर धरने-प्रदर्शन किये जा रहे हैं और पुलिस को नाम बताये जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करती हैI इससे साफ़ जाहिर होता है कि पुलिस कांग्रेसी नेताओं की गुलाम बन चुकी हैI ऐसे में पुलिस से इन्साफ की उम्मीद करना भी बेकार हैI

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY