भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप ने किया अपनी प्रदेश स्तरीय टीम का विस्तार

0
24

 

 

अमृतसर/ चंडीगढ़: 16 नवंबर (पवित्र जोत  ) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश कुमार से विचार-विमर्श के बाद भाजयुमों अध्यक्ष भानू प्रताप राणा द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां, प्रदेश कार्यकारी सदस्यों व भाजयुमों को-आईटी व सोशल मीडिया के को-इन्चार्जों की नियुक्तियां की गई हैं।

                भानू प्रताप ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष के पद प् आशुतोष तिवारी (बठिंडा) व गौरवजीत सिंह (लुधियाना), महासचिव के पद पर नरिंदर पाल सिंह (जालंधर), सचिव के पद पर प्रतीक कपूर (अमृतसर) व आभास शाकर (मुकेरियां), प्रवक्ता के पद पर चिरान्शु रतन (खन्ना) को नियुक्त किया गया है।

भानू प्रताप ने कहा कि भाजयुमों प्रदेश कार्यकारी सदस्यों के रूप में राहुल सूरी (बटाला), कार्तिक दुग्गल (जालंधर शहरी), दिनेश कुमार (जालंधर), विशाल शर्मा (पटियाला), मोहित सिक्का (लुधियाना), मीनू बेगम (बठिंडा), मोहित अरोड़ा (कपूरथला), हिमांशुशर्मा (खन्ना) रचित जैन (मुकेरियां), करुण गोगिया (लुधियाना), हनीश शर्मा (फिरोजपुर), अमित कुमार (फाजिल्का), रुपेश खन्ना (होशियारपुर), विनोद मलिक (लुधियाना), मणिकरण (अमृतसर), अशोक चौहान (लुधियाना), दीपक मल्होत्रा (कपूरथला), नुपुर चेतली (खन्ना), कर्ण सिंगला (बरनाला), आशीष अग्रवाल (अमृतसर), अमृत धनोआ (मुकेरियां), तरुण अरोड़ा (होशियारपुर), गुरविंदर सिंह (पटियाला शहरी), विक्रांत शोर्य (अमृतसर), आधिश धीमान (मलेरकोटला), हरपाल सिंह (गुरदासपुर), अमनदीप सिंह (फतेहगढ़ साहिब), अनमोल पराशर (मोहाली), जसवीर अरोड़ा (लुधियाना), चन्दन मंगल (सुनाम) व हिमांशु (जालंधर शहरी) को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त भाजयुमों को-आईटी व् सोशल मीडिया को-इंचार्ज के पद पर गौरव कालरा (बठिंडा), दर्पण पुरी (पटियाला नार्थ), अमनदीप सिंह (मानसा), अभी मिश्रा (लुधियाना), साहिल सूद (गुरदासपुर), कर्ण कौशल (रोपड़), प्रदीप कुमार भाटिया (जालंधर), राघव गोयल (श्री मुक्तसर साहिब) को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त माधव शर्मा (अमृतसर) को इंचार्ज कॉलेज आउट रीच, अमित भाटिया (खन्ना) को प्रोग्राम इंचार्ज तथा विवेक रिंका (मुकेरियां) को को-कल्चरल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

अश्वनी शर्मा, दिनेश कुमार व भानू प्रताप ने नव-नियुक्त पदाधिकरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि नव-नियुक्त भाजयुमों कार्यकर्त्ता दृढ़-संकल्प के साथ प्रदेश में भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेंगें। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजयुमों कार्यकर्त्ता निर्णायक भूमिका निभायेंगें। भाजपा की विचारधारा व केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार युवा मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए समाज से संबंधित सभी वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ कर भाजपा को और मज़बूत करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY