कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य सरकार के नए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम 30 अप्रैल तक किए स्थगित : जीवन गुप्ता

0
80

 

 

पंजाब सरकार के रवैये व अन्य राजनितिक दलों की गतिविधियों पर भाजपा रखेगी कड़ी नजर

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 9 अप्रैल (  राजिंदर धानिक ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड-19 के दोबारा बढ़े प्रकोप के कारण प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में होने वाले सभी कार्यक्रम 30 अप्रैल तक स्थगित करने का आदेश जारी किया हैI

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने प्रेसवार्ता मे कहाकि पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों तथा भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए कातिलाना हमले तथा प्रदेश में खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था, प्रदेश में औरतों पर हो रहे अत्याचार, बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कारों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध मे प्रदर्शन किये जा रहे थेI जिन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब में कोविड-19 के दोबारा प्रदेश में बढ़े प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार के नए दिशा-निर्देशों के बाद 30 अप्रैल तक अपने सभी प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैंI उन्होंने कहाकि फिलहाल भारतीय जनता पार्टी अगले आदेशों तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर रही हैI गुप्ता ने कहाकि भाजपा ने हमेशा से ही जनता के हित्तों को सर्वोपरी रखा है और इसी के चलते भाजपा अपने कार्यक्रम अगले आदेशों तक स्थगित कर रही हैI

जीवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 7 अप्रैल को प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के तथा नाबालिग बच्चियों व महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कारों व अन्य अत्याचारों के विरुद्ध कांग्रेसी मंत्रियों व विधायकों को चूड़ियाँ भेंट की गई थीI भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल को प्रदेश सरकार के सरंक्षित माफिया राज तथा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानून-व्यवस्था की अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाना थाI भाजपा द्वारा 15 अप्रैल को बाबा साहिब भीम राव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर 4 घंटे का अनशन आयोजित किये जाने थेI 17 अप्रैल को भाजपा किसान मोर्चा तथा बी.सी. मोर्चा के सिख कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जाना था, इन सभी कार्यक्रमों को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया हैI

जीवन गुप्ता ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी इस दौरान अन्य राजनीतिक पार्टियों पर सरकार के रवेये पर भी नजर रखेगी ताकि उनके कार्यकर्त्ता कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की उलंघना करते हुए जनता की जान जोखिम में न डाल सकेंI उन्होंने कहाकि प्रदेश की चरमराई कानून-व्यवस्था तथा जनता के आक्रोश को लेकर कोविड प्रतिबंध के बाद भाजपा फिर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाएगीI

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY